धमकी का वीडियो वायरल करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सिकरौरा पुलिया के पास खड़े हैं। उनमें से एक युवक वही है जो वीडियो वायरल किया था तथा जिसके सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा पंजीकृत है। उनके पास अवैध असलहा भी है। मुखबिरी सूचना पर पुलिस टीम जुनेदगंज चौराहे से सिकरौरा पुलिया के पास पहुँची। पुलिस टीम को देखते ही उक्त खड़े युवक में से एक ने आचानक चिल्लाकर कहा कि मारो गोली पुलिस वाले है। उन युवकों ने पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवको का नाम मो0 अरबाज पुत्र अबरार अहमद निवासी कुण्डीगढ़ थाना कोतवाली व सिन्टू चौहान पुत्र अभिमन्यु चौहान निवासी बरही गुजही थाना जहानागंज है। मो0 अरबाज के पास से एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ तथा सिन्टू चौहान के पास से एक तमंचा .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

No comments