Breaking Reports

कुख्यात माफिया कुन्टू सिंह के दो सहयोगी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार


आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने हल्की मुठभेड़ में कुख्यात माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया है।


आज मंगलवार को जीयनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश सगड़ी तहसील की तरफ से आजमगढ़ सुपर स्पेलेण्डर बाइक से जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस मुखबिर के साथ अशरफपुर मोड़ के पास गाड़ी खड़ी कर आने वाले व्यक्तियों का इंतजार के करने लगी। थोड़ी ही देर में एक बाइक आती हुई दिखाई देने पर मुखबिर ने इशारे से बताया कि ये वही बदमाश हैं। सामने आने पर उक्त बाइक चालक को पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी देकर रूकने का इशारा किया गया। सामने पुलिस को देखकर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने वरिष्ठ उ0नि0 को लक्ष्य कर फायर किया। गोली सिर के ऊपर से निकल गयी। पुलिस टीम उक्त बाइक समेत दोनों बदमाशों को मौके पर पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाशों में से एक ने अपना नाम सोफियान पुत्र जुम्मन निवासी समुन्द्रपुर थाना जीयनपुर बताया, जिसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। वहीं दूसरे ने अपना नाम शिवम यादव पुत्र लच्छी राम यादव निवासी ग्राम आरिफपुर बनौरा थाना जीयनपुर बताया।

  गिरफ्तार सोफियान पुत्र जुम्मन का एक भाई रिजवान जीयनपुर थाने का गैगेस्टर एक्ट का मुलजिम है, जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

No comments