Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में 75 किग्रा गोमांश के साथ एक गिरफ्तार


आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच हल्की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी गिरफ्तार हुआ है जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से अवैध तमंचा व गोमांस बरामद किया है।

एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर दीदारगंज थाने की पुलिस आज मंगलवार को पल्थी बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति गोमांस सहित आ रहे है, जिनके पास अवैध असलहा भी है। इस सूचना पर पुलिस टीम हुब्बीगंज बाजार पहुँचकर चौराहे पर आने वाले व्यक्तियों का इन्तजार करने लगी। कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये। पुलिस बल द्वारा बाइक सवार व्यक्तियों को रूकने का इशारा किया गया तो पुलिस से अपने को घिरता देख बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति अपने असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसी दौरान बाइक लड़खड़ा कर गिर गयी। मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति खुद को सम्भालते हुये खेतों की तरफ भागा तथा पीछे बैठा व्यक्ति बोरा लेकर गिर गया। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुये बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े व्यक्ति ने अपना नाम नदीम पुत्र रोशन जमीर ग्राम नौहरा थाना दीदारगंज बताया। वहीं मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति भागने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर, स्पलेण्डर मोटरसाइकिल तथा 75 किग्रा गोमांश बरामद हुआ। फरार व्यक्ति का नाम मो0 शाहिद निवासी बक्ची नेवादा थाना शाहगंज जौनपुर बताया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि यह गोमांश मै व मेरा साथी ग्राम जमदानीपुर से ला रहे थे।

No comments