Breaking Reports

पुलिस टीम पर फायर करने वाला 50 हजार ईनामिया अपराधी दिल्ली से गिरफ्तार


आजमगढ़ : दीदारगंज व स्वाट टीम ने संयुक्त आपरेशन में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उक्त अपराधी के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है।

23 अगस्त 2020 को दीदारगंज थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ ग्राम हुब्बीगंज में मौजूद थे। इस दौरान एक मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्ति आ रहे थे। पुलिस को देखकर वक्की नेवादा मोड़ पर मुड़े तभी मोटरसाईकिल लड़खड़ाई और पीछे बैंठे व्यक्ति ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर, खेत की तरफ भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया व फायर करने वाला व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो फायर करने वाले व्यक्ति का नाम श्यामबचन उर्फ अन्तू पुत्र रामश्री निवासी अरारा थाना फूलपुर बताया। 


 19 सितम्बर 2020 को पुनः थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा सिसवारा गम्भीरपुर रोड गोसड़ी नहर पुलिया पर मौजूद थे, तभी दो मोटरसाईकल सवार एक-एक व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर मोटरसाईकिल को मोड़कर वापस जाने लगें। तभी अचानक दूसरा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस की घेराबंदी करने के बाद एक मोटरसाईकिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया व दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया कि फायर करने वाले व्यक्ति का नाम श्यामबचन उर्फ अन्तू पुत्र रामश्री निवासी अरारा थाना फूलपुर है। जामा तलाशी लेने पर गिरफ्तार श्रीकान्त राम पुत्र कमलेश राम निवासी मोहम्मदपुर फेटी थाना बरदह से 05 चोरी की मोटरसाईकिल, 1 देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए ईनामियां अपराधी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष दीदारगंज को निर्देशित किया। जिसकें क्रम में आज गुरूवार को दीदारगंज थाने की पुलिस टीम व स्वाट टीम ने फरार अपराधी श्याम बचन उर्फ अन्तु पुत्र रामश्री को दिल्ली के इंद्रपुरी क्षेत्र में दशगड़ा से गिरफ्तार किया है।  पुलिस द्वारा उक्त अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

No comments