Breaking Reports

दिनदहाड़े बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या, दहशत का माहौल


आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को बदमाशों ने बीडीसी सदस्य की  गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है।

 मिली जानकारी के मुताबिक, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर गांव के निवर्तमान बीडीसी सदस्य आलम पुत्र कुतुबुद्दीन दिव्यांग हैं। गुरुवार की सुबह किसी कार्य हेतु वह तीन पहिया स्कूटी से बनकट बाजार गए थे। दोपहर दो बजे के आसपास स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। गांव के बाहर रास्ते में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गयी है। परिजनों ने चुनावी रंजिश को लेकर हत्या की आशंका जताई हैं।

No comments