Breaking Reports

विश्वविद्यालय को शिफ्ट करने को लेकर फैलाई जा रही अफवाह




आजमगढ़ : जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में राज्य विश्वविद्यालय के स्थापना की घोषणा की गयी है। विश्वविद्यालय के लिए मोहब्बतपुर में जमीन का चिन्हांकन किया गया है, जो लो लैण्ड में होने के कारण वहाॅ मिट्टी की पटाई का कार्य ज्यादा है। इसलिए विश्वविद्यालय स्थापना के लिए शहर के नजदीक किसी अन्य स्थान को चिन्हित किया जा रहा है। कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही है कि विश्वविद्यालय अतरौलिया में शिफ्ट कर दिया गया है, जो कि असत्य है। अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि शहर के नजदीक विश्वविद्यालय के लिए जमीन का चिन्हांकन किया जा रहा है।

No comments