मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर
आजमगढ़ : जिले में 08 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण एवं कार्याें की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह द्वारा मुजरापुर सठियांव में चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा हेलीपैड, जनसभा स्थल, मंच का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय से सभी तैयारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सीटी पंकज कुमार पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी व यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments