एसपी समेत कई अधिकारी व पुलिसकर्मियों का किया गया वैक्सिनेशन
आजमगढ़ : आज गुरूवार को लगभग 11.00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह, एसपी सीटी पंकज पाण्डेय, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, क्षेत्राधिकारी लाईन्स राजेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कृष्ण कुमार गुप्ता को मण्डलीय चिकित्सालय में कोविड-19 का पहला टीकाकरण लगाया गया। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मचारी व जनता से टीकाकरण हेतु अपील की गयी।

No comments