माँ की हत्या करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
आजमगढ़ : कोतवाली थाना क्षेत्र में अपनी ही मां की हत्या करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर कोतवाली थाने की पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जो व्यक्ति अकस्मात् झगड़े में अपनी माँ को मार-पीट दिया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी, वह व्यक्ति कालीनगंज रोड पर खड़ा है। इस सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मंगलवार को करीब 11.05 बजे कालीनगंज रोड पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति कही भागने के फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा घेरकर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शशिप्रकाश उर्फ सोनू पुत्र गुलाबचन्द्र विश्वकर्मा (40) निवासी मुहल्ला बाजबहादुर बरईटोला थाना कोतवाली बताया। गिरफ्तारी व्यक्ति को मा0 न्यायालय भेज दिया गया।

No comments