Breaking Reports

महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर भव्य कार्यक्रम का आयोजन


आजमगढ़ : महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर शहर स्थित शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुर साधना संगीत एकेडमी, श्री अग्रसेन कन्या इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इंटर द्वारा समूह गायन एवं पवन पाण्डेय, सदानन्द शर्मा ‘सन्नी’, राजनाथ यादव, महिमा बागेश्वरी, आंकाक्षा सिंह द्वारा एकल गायन एवं प्रियांशु सोनकर द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गयी। 

  महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से महाराजा सुहेलदेव स्मारक एवं चित्तौरा झील (बहराइच)की विकास योजना का शिलान्यास व महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बहराइच का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की एलईडी वैन के माध्यम से किया गया। 


 प्रधानमंत्री ने वसंत पंचमी की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि महापुरूषों का त्याग, उनकी तपस्या, उनका संगम, उनकी वीरता, सहादत का स्मरण करना व उनसे प्रेरणा प्राप्त करना इससे बड़ा कोई अवसर नही होगा। पीएम ने कहा कि चौरी-चौरा के वीरों के साथ जो हुआ वह भूलने योग्य नही है। महाराजा सुहेलदेव और भारतीयता की रक्षा के लिए अनेक प्रयासों के साथ भी यही व्यवहार किया गया। इतिहास की किताबों में भले ही उनके शौर्य, पराक्रम व उनकी वीरता को वह स्थान नही मिला, लेकिन अवध और तराई से लेकर पूर्वांचल की लोक कथाओं व हृदय में वे हमेशा बने रहे।


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्तौरा, बहराइच से वर्चुअल माध्यम से कहा कि लगभग 1,000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांता से इस धरती को पूरी तरह से सुरक्षित करने के लिए शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन इस धरती पर करने वाले धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव की पावन जयंती का कार्यक्रम है। इस अवसर पर मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत, सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर गौरव कुमार IAS सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुना।


वहीं शाम को महाराजा सुहेलदेव जयंती के अवसर पर शहीद कुंवर सिंह स्मारक उद्यान में पी0ए0सी0 बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन एवं राष्ट्रभक्ति गीतों पर बैंड वादन किया गया।इसी के साथ ही शहीद कुॅवर सिंह स्मारक उद्यान परिसर में महाराजा सुहेलदेव के सम्मान में दीप प्रज्वलित किया गया।

No comments