Breaking Reports

एटीएम क्लोनिंग कर रुपये गायब करने वाले दो अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार का था इनामी


आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात में पुलिस मुठभेड़ में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं जबकि एक फरार हो गया है। एटीएम की क्लोनिंग कर लोगों के खातों से रूपये निकालते थे। इन पर दर्जन भर मुकदमे दर्ज थे। सोमवार को दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ से फरार अपराधी भी गिरफ्तार किया गया है।


बिलरियागंज थाने की पुलिस आज मंगलवार की देर रात को सियरहा बार्डर पर निर्माणाधीन हाईवे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति शहर की की तरफ से तेज रफ्तार में आते दिखाई दिये। पुलिस द्वारा टार्च की रोशनी में रूकने का इशारा किया गया तो उन व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल मोड़कर पीछे भागने के प्रयास में गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड पर ही गिर गयी। मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा अपने को पुलिस से घिरा देख अपने पास लिए असलहे से पुलिस टीम पर फायर कर दिये। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए एक बारगी दबिश देकर मौके से दो बदमाशों को रात्रि 12.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश मोटर साइकिल लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े गये व्यक्तियों ने अपना नाम अमलेश गौतम पुत्र बासदेव गौतम निवासी भादो थाना दीदारगंज व विशाल गौतम पुत्र सुजीत गौतम निवासी सिसवारा थाना दीदारगंज बताया तथा फरार बदमाश का नाम रामविलास पुत्र सन्तलाल निवासी सुरहन थाना दीदारगंज बताया।  गिरफ्तार बदमाशों की मौके पर तलाशी में अमलेश गौतम के पास से एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस .303 बोर तथा फायर की हुई एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। 

अमलेश गौतम डी-71 गैंग का सदस्य है, जिस पर एसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा पूर्व में 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित है।  गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।  


 गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि बीती रात थाना दीदारगंज क्षेत्र के बैरकडीह गांव के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में अमलेश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था तथा नवीन गौतम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आज यह अपने साथियों के साथ देवारा में छिपने के लिए जा रहा था उसी दौरान मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। अमलेश गौतम ने पुछताछ में स्वीकार किया हैं कि वह अपने साथी नवीन गौतम के साथ 02 फरवरी 2021 को यूनियन बैंक आफ इण्डिया की शाखा महुवार के बाहर लगे ए0टी0एम0 के पास खड़े होकर एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर उसी दिन शाम को खुदाद्दापुर थाना निजामबाद यूनियन बैंक के एटीएम से 21 हजार रूपये निकाला था। जिसके सम्बन्ध में थाना तहबरपुर में इन लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हैं।

No comments