पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़े, एक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद के त्रिभुवन राम और फिरतू राम पुत्र सिल्लू के बीच पिछले एक साल से चोरी के मामले को लेकर रंजिश चल रही है। चोरी के एक मामले में फिरतू आदि ने त्रिभुवन आदि पर आरोप लगाए थे। शनिवार रात को दोनों पक्ष रविदास जयंती समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला बोल दिया। इसने त्रिभुवन राम पुत्र नारायन राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके भाई दीना राम गंभीर और भीम राम मामूली रूप से घायल हो गए। दीना को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक त्रिभुवन राम की पत्नी रेनू देवी ने फिरतू, जिया लाल समेत आठ लोगों को नामजद किया है। आरोपी फरार बताये जा रहे हैं।
No comments