पूर्व सांसद के पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार में शनिवार रात पूर्व सांसद के पुत्र की कार व एसओजी के वाहन में हल्की टक्कर हो गई। जिसके बाद एसओजी टीम ने पूर्व सांसद के पुत्र और समर्थकों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे दीदारगंज क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार में पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र रविकांत यादव की कार एसओजी की कार से टकरा गई। जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद एसओजी ने रविकांत व उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया और दीदारगंज थाने ले आए। जानकारी होते ही रविकांत समर्थक थाने पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। जिसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ ही एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंच गए।
एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाने की पुलिस ने रविकांत के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके दो फार्चूनर कार को सीज कर दिया है। पुलिस ने दो रायफल, 15 जिन्दा कारतूस, एक खोखा कारतूस, हाकी व दो फार्चूनर कार बरामद किया है।

No comments