मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी, आला अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
आजमगढ़ : 8 फरवरी सोमवार को जिले के मुजरापुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण एवं कार्याें की समीक्षा किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार, डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे एवं एसपी सुधीर कुमार सिंह ने मुजरापुर में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी स्थल पर समय से पहुंच कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करने हेतु ब्रीफिंग किया गया।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस व प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। इसके लिए 1700 जवानों की ड्यूटी अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई है। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा में 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 50 पुलिस उपाधीक्षक, 50 थानेदार, 200 दारोगा, 1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस के अलावा चार कंपनी पीएसी के जवान पुलिस के सहयोग में मौजूद रहेंगे। सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो, इसके लिए डीआइजी, एसपी ने खुद जवानों को सुरक्षा टिप्स देने संग रिहर्सल भी कराई।


No comments