Breaking Reports

एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने को लेकर किया थाने का घेराव


आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो दिनों पहले मारपीट हो गई थी, जिसमें एक पक्ष से आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। तो वहीं दोनों पक्षों की तरफ से थाने पर तहरीर दे कर मुकदमा दर्ज कराया था। हमलावर पक्ष की तरफ से घायल पक्ष पर एससी-एसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से रविवार की सुबह दूसरे पक्ष का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने रौनापार थाने का घेराव कर दिया।  थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लगभग पांच घंटे बाद हमलावर पक्ष पर भी एससी/एसटी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ जिसके बाद थाने का घेराव समाप्त हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, रौनापार थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव में जमीन को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। जिसमें एक पक्ष से श्याम जी पटेल व उसकी पत्नी सुनीता देवी समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया।

श्याम जी पक्ष की तरफ से पत्नी सुनीता ने ओम प्रकाश, अमित, सुशील, सुनील, दयाराम व विनोद के खिलाफ तो ओम प्रकाश पक्ष की तरफ से रामनरायण, श्याम जी पटेल, संजय पुत्र ब्रह्मदेव व सरवन पुत्र महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। ओमप्रकाश पक्ष की तरफ से दर्ज मुकदमे में पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगा दी। जिसे लेकर श्याम जी पटेल की तरफ से भाजपा व सपा के पटेल समुदाय के नेता एकजुट हो गए।


रविवार की सुबह नौ बजे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर जुट गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो बजे सीओ सगड़ी अजय कुमार मौके पर पहुंचे और ओम प्रकाश वर्मा पक्ष पर दूसरा मुकदमा चंद्रभान पुत्र लालधर की तहरीर पर दर्ज कराई। जिसमें ओमप्रकाश, अमित, दयाराम, विनोद सिंह के अलावा आशीष गुप्ता को भी नामजद किया गया। जिसमें एससी/एसटी की धाराएं भी शामिल की गई। सीओ ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो दोपहर ढाई बजे घेराव खत्म हो गया।

No comments