Breaking Reports

प्राचीन मंदिर से चांदी की प्रतिमा व मुकुट चोरी, मचा हड़कंप


आजमगढ़ : शुक्रवार की रात्रि को अहरौला थाना क्षेत्र के अरूसा गांव में स्थित दुर्गा मंदिर से चोरों ने ताला तोड़ कर स्थापित चांदी की प्रतिमा के साथ ही चांदी का मुकुट उठा ले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस, आलाधिकारियों के साथ ही डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, अहरौला थाना क्षेत्र के अरूसा गांव में तमसा नदी के तट पर दुर्गा माता का प्राचीन मंदिर है। मंदिर की देखरेख पड़ोसी गांव के लालचंद राजभर करते है। मंदिर में लगभग पांच किलो चांदी से निर्मित मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही पत्थर की बनी दुर्गा जी की एक बड़ी मूर्ति स्थापित की गई है। दुर्गा जी के पत्थर की बड़ी मूर्ति पर आधा किलो के चांदी का मुकुट लगा था। रोज की भांति शुक्रवार की देर शाम लालचंद पूजन व आरती के बाद मंदिर के कपाट में ताला बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह लालचंद मंदिर का कपाट खोलने के लिए पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखने पर चांदी की प्रतिमा व मुकुट गायब था। मंदिर से प्रतिमा चोरी के घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। 

 ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी तो महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम बूढ़नपुर समेत एसओ व सीओ भी पहुंच गए। इसके बाद जिले से फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच पड़ताल के लिए बुलाई गई। मंदिर के गर्भगृह से तीन सौ मीटर नदी के किनारे तक डॉक स्क्वायड जाकर लौट आया।

No comments