बसपा नेता कलामुद्दीन हत्याकाण्ड में शामिल दो गिरफ्तार, प्रतिशोध में की गई हत्या
16 फरवरी को मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुन्दनपुर गांव निवासी बसपा नेता कलामुद्दीन के पुत्र फुरकान अहमद स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि गांव के ही मशरूर अहमद पुत्र मकबुल अहमद व अलीशेर अहमद पुत्र मकबूल अहमद से मेरे पिता की पुरानी रंजिश थी। इसी को लेकर 15 फरवरी को जब मैं और मेरे पिता स्कार्पियो से शाम को घर जा रहे थे उसी दौरान घर से कुछ पहले ही रिजवान उर्फ बब्लू पुत्र अंसारूल हक, कासिफ पुत्र अलिशेर, मुस्तफिजुल हंसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन व अब्दुल्लाह पुत्र कय्यूम निवासीगण खुन्दनपुर द्वारा रास्ते में गाड़ी रूकवाकर गाली-गलौज करने लगे। जब मेरे पिता गाड़ी से उतरे तो अब्दुल्लाह के ललकारने पर अन्य तीनों ने पिस्टल से मेरे पिता पर फायर कर दिया, जिससे मेरे पिता की गोली लगने से मृत्यु हो गयी।
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम जयनगर तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त हत्या के वांछित आरोपी मंगरावा से लाल रंग के यूनिकार्न गाड़ी से अक्षैयबर पुलिया की तरफ आ रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुँचकर बाइक से आते हुये दो व्यक्तियों को घेरकर FCI गोदाम जाफरपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम रिजवान अहमद पुत्र अंसारूल हक व मो0 कासिफ पुत्र मो0 अलिशेर बताया। मौके पर लताशी से मो0 कासिफ के पास से एक पिस्टल .32 बोर व दो जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह हत्या मसरूर व अलीशेर पुत्रगण मकबूल जो दुबई में रहकर एक सोची समझी साजिश के तहत उनके द्वारा दो अज्ञात शूटर एवं एक स्थानीय शूटर मुस्तफिल हसन उर्फ बाबू द्वारा हायर किया गया था तथा घटना मे स्वयं शामिल होकर गोली चलाया। कलामुद्दीन के भय के चलते अलीशेर व मशरूर भागकर दुबई रहते है। 1989 में जलालूद्दीन जो पेशे से हो0गा0 था कि हत्या कलामुद्दीन व उनके आदमियों द्वारा की गयी थी। इसी के प्रतिशोध में 2012 में खुर्शीद की हत्या बाबू द्वारा किया गया जो कलामुद्दिन का सहयोगी था। जिससे नाराज होकर कलामुद्दिन नें 14 सितम्बर 2020 को कमरान की निर्मम हत्या कराया था। इस प्रकार ग्राम खुन्दनपुर में पार्ट बन्दी है, जिसमें एक का नेतृत्व दुबई में बैठा मशरूर व अलीशेर तथा दूसरे का नेतृत्व मृतक कलामुद्दीन करते था। आपसी रंजिश में कई हत्या व हत्या का प्रयास किये गये जिसके सम्बन्ध में अहिरौला, गम्भीरपुर व मेहनगर थाने पर मुकदमा दर्ज है।

No comments