एक दर्जन एटीएम कार्ड व स्कार्पियों कार के साथ एक साईबर अपराधी गिरफ्तार
आजमगढ़ : देवगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक दर्जन एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।
देवगांव थाने की पुलिस टीम ने साइबर अपराधी अमरेश यादव उर्फ मुक्कुन पुत्र देवराज यादव निवासी मुडेला (कौडिया) थाना सरायख्वाजा जौनपुर वर्तमान पता कोटो बुजुर्ग बाजार थाना देवगाँव को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से एक स्कार्पियो कार व विभिन्न बैंकों के 11 एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ स्थानीय थाने पर एफआईआर दर्ज है।

No comments