महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में मंगलवार को निवर्तमान महिला प्रधान अपने खेत से अवारा पशुओं को भगाने जा रही थी। उसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने महिला को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने पर परमिल कुमार सिंह उर्फ लोहा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया।
जिसके क्रम में आज बुधवार को रानी की सराय थाने की पुलिस ने उक्त मुकदमा के वांछित आरोपी परमिल कुमार सिंह उर्फ लोहा को काजीभीटी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

No comments