पुरानी रंजिश को लेकर हुई हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
जहानागंज थाना क्षेत्र के दौलताबाद के त्रिभुवन राम और फिरतू राम पुत्र सिल्लू के बीच पिछले एक साल से चोरी के मामले को लेकर रंजिश चल रही है। चोरी के एक मामले में फिरतू आदि ने त्रिभुवन आदि पर आरोप लगाए थे। शनिवार रात को दोनों पक्ष रविदास जयंती समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें त्रिभुवन राम पुत्र नारायन राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके भाई दीनाराम, भीमराम और नगीनाराम घायल हो गए। दीना को गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक त्रिभुवन राम की पत्नी रेनू देवी ने फिरतू राम पुत्र सिल्लू राम, जियालाल पुत्र सुभ्भग्गा राम, दिनेश पुत्र सेचन, अनीश राम पुत्र राजदेव राम, सुनील पुत्र जियालाल, नीरज पुत्र रमेंश राम, चन्दन पुत्र समुझ व चैतू पुत्र कान्ता राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।
आज मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर जहानागंज पुलिस ने उक्त घटना के नामजद आरोपी जियालाल, सुनील, अनीस, चैतू को भुजही तिराहा से करीब 7.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया है।
No comments