Breaking Reports

चुनाव प्रचार कर घर जा रहे प्रधान के बेटे को मारी गोली


आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान के बेटे को गोली मार दिया। परिजनों ने उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, ईलाज चल रहा है।


   रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा की निवर्तमान प्रधान इंद्रावती देवी पत्नी पलटन यादव का छोटा पुत्र आशीष यादव मंगलवार को दिन भर चुनाव प्रचार करके देर रात 10:30 बजे के लगभग गांव के झंडी का पुरवा से घर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने उसे रोककर गोली मार दी। गोली आशीष के पेट में लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में घायल को जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

No comments