Breaking Reports

प्रधान प्रत्याशी अनिल यादव हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार को चुनावी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इस सम्बन्ध में पुलिस ने स्थानीय थाने पर गांव के निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था। आज बुधवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 बरदह थाने की पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि ग्राम सोनहरा में हत्या के नामजद आरोपी निवर्तमान प्रधान रणविजय यादव, चन्देलाल यादव व अजाउर नहर पुलिया पर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं और भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो वहां खड़े दो व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविन्द्र यादव को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी सोनहरा गांव के ही निवासी हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि आपसी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद था, जिसमें हम लोगों द्वारा आपस में झगड़ा हो गया और अधिक चोट लगने के कारण अनिल यादव की मृत्यु हो गयी।


 बता दें कि बरदह थाना क्षेत्र के असाऊर सोनहरा गांव निवासी 42 वर्षीय अनिल यादव पुत्र कन्हैया अहमदाबाद में जींस की फैक्ट्री चलाता था। वह एक सप्ताह पूर्व ही प्रधानी का लड़ने के लिए गांव वापस आया था। होली के दिन सोमवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर निवर्तमान प्रधान रणविजय से विवाद हो गया। इस दौरान निवर्तमान प्रधान व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अनिल यादव को अधमरा कर हमलावर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद अनिल की मौत हो गई।

No comments