अधेड़ की पीटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी प्रेम सरोज पुत्र चन्नर सरोज की एक कार्यक्रम में गया हुआ था, वहां पर गांव के ही एक व्यक्ति से बातचीत के दौरान विवाद हो गया। कार्यक्रम से वापस घर लौटते समय उक्त व्यक्ति ने लाठी से प्रेम सरोज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या के सम्बन्ध में मृतक की पुत्री किरन सरोज स्थानीय थाने पर विकास सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह पता गोपालपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
आज शुक्रवार को मेहनगर थाने पुलिस क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी की हत्या के मुकदमें का वांछित आरोपी उटनी गोपालपुर जाने वाले रास्ते मेन रोड पर गेट के सामने कही जाने के लिये वाहन के इंतजार में खड़ा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम जैसे ही उटनी गेट के पास पहुँची कि गेट के सामने खड़ा व्यक्ति उटनी जाने वाले रास्ते पर तेज कदमों से जाने लगा। पुलिस टीम ने घेरकर आरोपी विकास सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी गोपालपुर थाना मेहनगर गिरफ्तार कर लिया।

No comments