जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने झोंकी ताक़त, तीन विधानसभा प्रत्याशियों के परिवार के सदस्य मैदान में
निज़ामाबाद प्रत्याशी रहे विनोद राय की पुत्रवधू ज्योति राय, अतरौलिया विधानसभा से प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल निषाद के पुत्र संजय निषाद व दीदारगंज से प्रत्यशी रहे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा की पत्नी ज्योति विश्वकर्मा मैदान में।
आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी लालगंज ने जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व जिला महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज बुधवार को नामांकन के प्रथम दिन भाजपा के 14 समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसमें वार्ड संख्या 18- उसुरकुढ़वा से मालती निषाद, वार्ड संख्या 19- गौराहरदो से शकुंतला देवी, वार्ड संख्या 20 - टहरकिशुनदेवपुर से संजय निषाद, वार्ड संख्या 21- नंदना से शंकर प्रसाद, वार्ड संख्या 24- लेदौरा से रविंद्र प्रताप सिंह, वार्ड संख्या 25- गजेंधर पट्टी भेदौरा से विनोद राजभर, वार्ड संख्या 26- अहिरौला से संजय सिंह, वार्ड संख्या 40- बड़सरा खालसा से दिनेश राय, वार्ड संख्या 4- ददरा भगवानपुर से विजय बहादुर भारती, वार्ड संख्या 42- मधसिया से आशा, वार्ड संख्या 53- रानीपुर रजमों से ज्योति विश्वकर्मा, वार्ड संख्या 61- सराय मोहन से सुनीता, वार्ड संख्या 62- बरदह से ज्योति राय, वार्ड संख्या 66- बैरिडीह से मृदुला राय ने नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट आकर दाखिल किया।
इस बार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के तीन विधानसभा प्रत्याशियों के परिवार के सदस्य मैदान में हैं। निज़ामाबाद प्रत्याशी रहे विनोद राय की पुत्रवधू ज्योति राय, अतरौलिया विधानसभा से प्रत्याशी रहे कन्हैयालाल निषाद के पुत्र संजय निषाद व दीदारगंज से प्रत्यशी रहे कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा की पत्नी ज्योति विश्वकर्मा मैदान में हैं।
जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि भाजपा के 14 समर्थित प्रत्याशियों ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया है, शेष प्रत्याशी कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए यह चुनाव लड़ रही है, ग्रामीण अंचलों में सरकार की योजनाओं का ठीक प्रकार से क्रियान्वयन हो इसलिए भाजपा मजबूती के साथ इस चुनाव को लड़ रही है, सभी प्रत्याशी पूरे मनोयोग के साथ चुनाव में उतरे हैं निश्चित ही हमें विजय श्री हासिल होगी। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्षगण सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

No comments