प्रदेश में अब तीन दिन का होगा लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी
लखनऊ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का दायरा एक दिन और बढ़ा दिया है। अभी तक राज्य में शनिवार और रविवार का लॉकडाउन था लेकिन अब सरकार ने सोमवार के भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। यानी अब पूरे राज्य में 2 दिन की बजाए तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश में अब शुक्रवार शाम 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
योगी सरकार ने पूरा लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है लेकिन संक्रमण की रफ्तार देखते हुए अब वीकेंड लॉकडाउन को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले यूपी में एक दिन के लॉकडाउन को बढ़ाकर दो दिन का किया गया था। इसके बाद अब इसमें एक और दिन की वृद्धि कर दी गई है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।
No comments