Breaking Reports

महिलाओं की फोटो इडिट कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़ : महिलाओं की फोटो इडिट कर उसे अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक को महिला साइबर क्राइम सेल गिरफ्तार किया है।


मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने महिला साइबर क्राइम सेल आजमगढ़ पर शिकायत दी कि एक अनजान व्यक्ति उसके चेहरे को अश्लील फोटो के साथ जोड़कर व्हाट्सएप एवं फेसबुक पर वायरल कर रहा है। फोटो के साथ गन्दे एवं अश्लील कमेन्ट लिख रहा है। वह ऐसा पिछले कई महीने से किये जा रहा है। महिला साइबर क्राइम सेल ने मामले की छानबीन की तो सुनिल प्रजापति पुत्र बेचन निवासी ग्राम जबरनपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश में आया। जिसे पुलिस ने आज शनिवार को प्रातः 8.00 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments