Breaking Reports

55 किग्रा प्रतिबंधित मांस व काटने के उपकरण के साथ दो गिरफ्तार


आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से मांस काटने के चाकू, तराजू आदि के साथ 55 किलो प्रतिबंधित मांस भी बरामद हुए। प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने एक स्थान पर गड्ढा खोद दफन करा दिया।


 निजामाबाद थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरिहां पुलिस चौकी अंतर्गत पांचआना मोहल्ले में गाय काटकर भारी मात्रा में उसका मांस बेचा जा रहा है। इस सूचना पर उ0नि0 रत्नेश दूबे अपनी टीम के साथ पांचआना मोहल्ले में पहुंच छापेमारी कर प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों काफी दिनों से प्रतिबंधित मांस का कारोबार कर रहे थे। मौके से मांस काटने के चाकू, तराजू के साथ 55 किलो 100 ग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम मो. सगीर पुत्र मो. वकील व अब्दुल्ला पुत्र मो. सगीर निवासी फरिहां पांचआना मोहल्ला बताया। प्रतिबंधित मांस को पुलिस ने एक स्थान पर गड्ढा खोद दफन करा दिया। पुलिस ने दोनों मांस कारोबारियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

No comments