Breaking Reports

यूपी में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब 17 मई तक रहेगी बंदी


लखनऊ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण के लिए यूपी सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब पूरे प्रदेश में 17 मई यानी सोमवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले प्रदेश में लगाया गया आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' 10 मई को सुबह 7 बजे तक बढ़ाया गया था।


रविवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि ''यूपी सरकार ने 17 मई को सुबह 7 बजे तक आंशिक 'कोरोना कर्फ्यू' का विस्तार करने का फैसला किया है।'' इससे पहले यूपी में 10 मई को सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया था।  लेकिन एक बार फिर इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

No comments