शादी से मना करने पर दुष्कर्म का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर शादी का दबाव देने व युवती के द्वारा शादी करने से मना करने पर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने मंगलवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज कराया कि पिछले वर्ष माह नवम्बर में वह घर पर अकेली सो रही थी, इसी दौरान करन पुत्र निरंजन निवासी ग्राम उमरी श्री थाना गम्भीरपुर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया तथा उसका वीडियो भी बना लिया। तभी से वह शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के द्वारा शादी करने से मना करने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। इस सम्बन्ध में पुलिस स्थानीय थाने पर करन पुत्र निरंजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गयी।
गम्भीरपुर थाना पुलिस उक्त मुकदमा में नामजद आरोपी करन पुत्र निरंजन को उसके घर ग्राम उमरी श्री से आज बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर चालान किया है।

No comments