फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा अध्यापक गिरफ्तार
अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन दसाँव निवासी अंतिम कुमार सिंह पुत्र स्व0 राजेन्द्र सिंह ने धीरज कुमार सिंह पुत्र उदयनाथ सिंह के समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर फर्जी तरीके से अपने आपको धीरज कुमार सिंह बनकर प्राइमरी विद्यालय पकड़ी थाना अहरौला में बतौर सहायक अध्यापक कार्यरत था। विभागीय जाँच के दौरान फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र होने के कारण बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
अहरौला थाना पुलिस आज शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अंतिम कुमार सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में अंतिम सिंह ने बताया कि धीरज कुमार सिंह के समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र प्राप्त कर अपनी पहचान बदलकर धीरज कुमार सिंह बनकर ने नौकरी प्राप्त की थी। बाद में विभागीय जाँच हुआ जिसके बाद मुझे बर्खास्त कर दिया गया था।

No comments