Breaking Reports

पिता-पुत्री का रिश्ता हुआ शर्मसार, पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार


आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा भर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।


कंधरापुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 28 अप्रैल को अपनी ही पुत्री के साथ मुह में कपड़ा ठूँसकर दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर गाली देते हुये जान से मारने की धमकी भी दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता की नानी ने 12 जून को स्थानीय थाने पर अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


  प्रभारी निरीक्षक कन्धरापुर विनोद कुमार व उनकी पुलिस टीम आज बुधवार को क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना का आरोपी बृजभान राम पुत्र रामराज राम कहीं जाने के लिये मन्दूरी तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर आरोपी बृजभान राम को गिरफ्तार कर लिया।

No comments