भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
अतरौलिया क्षेत्र के उदैना गांव निवासी संजय निषाद टहर किशुनदेवपुर से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। भाजपा ने इन्हे जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। सोमवार की रात को जनसंपर्क अभियान से फार्च्यूनर से घर लौट रहे थे। उनकी गाड़ी के पीछे दो स्कार्पियों में करीब 10 समर्थक चल रहे थे। वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया बाजार से कुछ दूरी पर पहुंचे कि उसी दौरान बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। संयोगवश गोली लगी नही और इस हमले में संजय निषाद बाल-बाल बच गये। असफल बोलेरो सवार भागने लगे तो पुलिस को सूचना देते हुए संजय निषाद व समर्थकौं ने बोलेरो का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल हो गए। घटना की जानकारी होते ही एसपी सुधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से 30 से 40 किमी दूर जाकर बोलेरा सवार बदमाश तेल खत्म होने पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

No comments