Breaking Reports

छेड़छाड़ तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, डेढ़ वर्ष बाद आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ : फूलपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी से क्षुब्ध होकर युवती के आत्महत्या कर ली थी। पीड़िता की मां ने डाक के माध्यम से एसपी के यहां पर तहरीर दी थी। घटना के डेढ़ वर्ष बाद स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।


फूलपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती के साथ कुछ मनबढ़ों ने छेड़खानी की थी। जिससे क्षुब्ध होकर युवती ने 12 अक्टूबर 2019 को लोकलाज के डर से आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद परिजन शिकायत के लिए पुलिस के पास जाने वाले थे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद 25 मार्च 2021 को पीड़िता की मां ने डाक के माध्यम से एसपी को तहरीर दी। इसके बाद एसपी के आदेश पर फूलपुर पुलिस ने सलमान पुत्र सईद निवासी सतुवहिया थाना फूलपुर व तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

 फूलपुर थाना पुलिस शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा में नामजद आरोपी सलमान को खुरासो बाजार से गिरफ्तार किया है।

No comments