जमीन को लेकर भतीजों ने की चाचा की गला घोंटकर हत्या
पुलिस के अनुसार, कंधरापुर थाना क्षेत्र के भिलौली गांव निवासी अंतराम यादव (36) पुत्र स्व. गोविंद दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। लॉकडाउन के चलते घर आया था। एक महीना पहले इसके पिता की मृत्यु हो गई, जिसके बाद से उसका भाइयों के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शुक्रवार की रात अंतराम यादव बरामदे में सोया हुआ था। उसी दौरान उसके भतीजों ने उसका गला घोंट कर मार डाला। शोर होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
सूचना मिलते ही रात में ही स्थानीय थाना प्रभारी शत्रुघ्न कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। आरोपी भतीजों की तलाश में पुलिस ने रात को ही उसके ननिहाल पूरा अचानक में छापा मारा, जहां दोनों छिपे हुए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर पूछताछ में जुट गई।
No comments