Breaking Reports

बुआ-भतीजा ने किया था प्रेम विवाह, मृत बच्ची पैदा होने पर पत्नी को छोड़ा


आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव मृत बच्ची पैदा होने पर पति ने पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दोनों ने लगभग दो साल पूर्व मंदिर में प्रेम विवाह किया था। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।


मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का गांव के ही युवक से प्रेम हो गया था। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजा लगते थे। दोनों ने दो साल पूर्व मंदिर में विवाह तक कर लिया। दोनों एक साथ रह रहे थे। इस दौरान प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पत्नी ने मृत बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति ने उसको अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

No comments