पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, सीएम योगी पहुंचे मुलाक़ात करने
लखनऊः राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबियत फिर बिगड़ी है। उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा था लेकिन आज अचानक सांस लेने में परेशानी होने के साथ.साथ उनके पेट में दिक्कत हो गई। उन्हें अभी ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कल्याण सिंह से फिर से मुलाक़ात की है।
ज्ञात हो कि, कल्याण सिंह को चार जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले यहां के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले कल्याण सिंह की हालत बेहतर हो रही थीए उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा था। लेकिनए आज अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई। कल्याण सिंह का हृदय रोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।
No comments