Breaking Reports

गैंगेस्टर अखंड प्रताप सिंह की 1.82 करोड़ की सम्पति कुर्क


आजमगढ़ : आज शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बरेली जेल में निरूद्ध गैंगेस्टर अखण्ड प्रताप सिंह की 1.82 करोड़ की सम्पति कुर्क किया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने 12 जुलाई को ही इसका आदेश दे दिया था।


तरवां थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी अखण्ड प्रताप सिंह ने अपराध जगत से अचल सम्पत्ति को अवैध रूप से अपने व अपनी पत्नी वंदना सिंह के नाम खरीदा था। जिलाधिकारी ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में अखण्ड की सम्पत्ति  को कुर्क करने का आदेश दिया था, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में तहसीलदार मेंहनगर सर्वेश कुमार सिंह गौर, प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह व राजस्व टीम, पुलिस फोर्स के साथ गैंगेस्टर अखंड प्रताप सिंह के गाँव जमुआ पहुँची। अखण्ड व उसकी पत्नी वंदना सिंह के नाम जमुआ व ग्राम नदवां में क्रय की गई अंचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इस संपत्ति की कुल कीमत सर्किल दर से एक करोड़ इक्यासी लाख सत्तानवे हज़ार रुपये है। इसका प्रशासक तहसीलदार मेंहनगर को बनाया गया है।

No comments