प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला, कहा- लोकतंत्र का चीरहरण कर रही सरकार
![]() |
फोटो : ANI |
प्रियंका गांधी तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं। शुक्रवार दोपहर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी कुछ घंटे मौन धरना पर बैठी रहीं। हजरतगंज स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर बैठकें करनी थी, लेकिन वो उन्होंने मौन धरने पर बैठ गईं। धरना खत्म करने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संविधान को नष्ट किया जा रहा है, लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है... मैं पूछना चाहती हूं कि ये कैसा विकास है कि जब कोरोना की दूसरी लहर थी तब आपने पंचायत चुनाव कराए, उस समय कितने लोग कोरोना से संक्रमित हुए। पंचायत चुनाव का परिणाम उस तरह आपके पक्ष में नहीं आया तो अब जब ज़िला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में आपने हिंसा करवा दी। आपका प्रशासन, आपकी पुलिस उम्मीदवारों का अपहरण कर रही है, महिला उम्मीदवारों को मारा पीटा जा रहा है, उनके वस्त्र खींचे जा रहे हैं।
No comments