'मिशन शक्ति' के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को किया गया जागरूक
एसपी सुधीर कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल के निर्देशन में थाना कोतवाली के बलरामपुर चौकी क्षेत्र द्वारा अपने थाना क्षेत्र के स्कूल व बवाली मोड़ में पोस्टर बैनर के माध्यम से 'मिशन शक्ति' तृतीय चरण के बारे में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं थाना जहानागंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ग्राम शुभी में महिलाओं को एकत्र कर मिशन शक्ति तृतीय चरण के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी।
थाना जीयनपुर के ग्राम बड़े गांव में महिलाओं को मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। थाना महराजगंज के ग्राम उसुरकुड़वा में महिला बीट अधिकारी द्वारा महिलाओं को मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। थाना देवगांव के ब्लाक पल्हना में महिलाओं को एकत्र कर मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। थाना तरंवा के ग्राम कबूतरा में लोगों को एकत्र कर मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दे कर जागरूक किया गया। थाना तहबरपुर के ग्राम खुटौती व रमनीपुर में महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस योजना और महिला विधियों के विषय में जानकारी दी गयी।
थाना फूलपुर के पुलिस कर्मियों द्वारा गंगा प्रसाद इण्टर कालेज में, थाना बिलरियांगंज की महिला हेल्प डेस्क द्वारा ग्राम मधनापार किसान माध्यमिक इण्टर कालेज, थाना कप्तानगंज के पुलिस कर्मियों द्वारा कप्तानगंज इण्टर कालेज व ग्राम शाहपुर, थाना रौनापार पुलिस द्वारा ग्राम जमुवारी, थाना देवगांव पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत भवन विसम्भरपुर के मिशन शक्ति कक्ष में, थाना सरायमीर द्वारा ग्राम कोल्हुआ मिशन शक्ति कक्ष में, थाना मुबारकपुर के महिला पुलिस कर्मियों व थाना के अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा विद्यालयों में मिशन शक्ति के उद्देश्यों कार्यों के विषय में बताया गया। इसी प्रकार प्रत्येक थाना के पुलिस कर्मियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं से सम्बन्धित कानूनों, पुलिस हेल्प लाइन, 112, 1090, 1076, 181, महिला हेल्प डेस्क, एण्टी रोमियों स्कवार्ड, चाइल्ड हेल्प लाइन आदि के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी।


No comments