Breaking Reports

माफियावाद, भाई भतीजावाद नहीं होता तो नंबर-1 होता UP : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सदन में पेश हुए अनुपूरक बजट के दौरान कई ऐसी घोषणाएं की और साथ ही उन्होंने इस दौरान यूपी सरकार के किए गए कार्यों को भी सबके सामने रखा। इस दौरान सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर भी निशाना साधा।

सदन में नेता प्रतिपक्ष से बात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा हमारा आशीर्वाद है जैसे सदन में बैठे हैं ऐसे ही फिर वापस आएं। उत्तर प्रदेश में दंगे होते हैं, आस्था का सम्मान नहीं होता है। विकास से मतलब नहीं। कई जनपद ऐसे थे कि होटल में भी कमरे नही मिलते थे। कई जनपद में माफिया इतना हावी था कि लोग पलायन कर रहे थे। लेकिन इन पांच सालों में बदलाव हुआ, लोग निवेश के लिए आ रहे हैं। फैक्ट्री लगनी शुरू हो गई है। कैसे तस्वीर बदली, आज प्रदेश विकास की रफ्तार नम्बर दो पर पहुंच गई है जो पहले 27 नम्बर पर था।

पहले की सरकारो ने काम किया होता तो प्रदेश आज नम्बर एक पर होता। सत्ता को अगर इन्होंने माफ़ियावाद, भाई भतीजावाद, बंदरबांट न किया होता तो ये प्रदेश अर्थव्यवस्था में नम्बर 1 ही होता। सौभाग्य योजना में प्रदेश नम्बर 1 है, लगभग 50 योजनाओं में नम्बर 1 है, पहले ये 30वें, 17वें और 15वें पर था। सभी योजनाओं को गरीब तक पहुंचाने में नम्बर 1 पर है। स्मार्टसिटी में भी स्थान रखता है।

कुछ लोगों को स्मार्टसिटी अच्छी नहीं लगती। प्रदेश में 17 नगर निगम हैं जिनमें 10 नगर निगम केंद्र सरकार सरकार ने स्मार्टसिटी में शामिल किए हैं। कल ही देश भर के मेयर वाराणसी में स्मार्टसिटी का प्रधानमंत्री का मंत्र जानेंगे। नेता प्रतिपक्ष जी समाजवादी सही थे लेकिन गलत जगह फंस गए।

डॉ लोहिया ने सपना देखा था 60 वर्ष पहले, उसे साकार किया प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार ने आज गरीब के सिर पर छत है, शौचालय है…आर्थिक प्रगति का माप, समाज में ऊपर की सीढ़ी पर पहुंचे व्यक्ति नहीं, बल्कि सबसे नीचे पायदान के व्यक्ति से होगा। इन बातों पर हमारी सरकार ने कार्य किया है। सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया है।

No comments