बसपा को आजमगढ़ से एक और झटका, बाहुबली की पत्नी ने दूसरी पार्टी का थामा दामन
आजमगढ़ : आगामी विधानसभा चुनावी को देखते हुए नेताओं का दल बदलना शुरू हो गया है। दल बदलने वाले सबसे अधिक बसपा के नेता हैं। आजमगढ़ में बसपा के एक और नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख व अतरौलिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुके अखंड प्रताप सिंह ने बसपा छोड़कर निषाद पार्टी का दामन थाम लिया है। पूर्व प्रमुख के निषाद पार्टी में जाते ही जिले की अतरौलिया सीट का समीकरण भी बिगड़ गया। अखंड प्रताप सिंह की पत्नी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह अब अतरौलिया विधासभा से टिकट मांग रही हैं।
बीते दिनों मुबारकपुर से विधायक व बसपा के विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने भी बसपा से इस्तीफा दे दिया था। आजमगढ़ जिले की मुबारकपुर सीट बसपा के अभेद्य किले की तरह जानी जाती थी। 1996 से लेकर अभी तक प्रदेश में चाहे जिसकी भी सरकार रही हो लेकिन, मुबारकपुर सीट हमेशा बहुजन समाज पार्टी की झोली में ही जाती रही है। इसके पूर्व बसपा सुप्रीमों मायावती ने सगड़ी विधानसभा से विधायक वंदना सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
No comments