Breaking Reports

छेड़खानी और जान मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव स्थित घर से छेड़खानी और जान मारने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 25 दिसंबर को एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दिया गया कि मुकेश ने मेरी लड़की को शौच से घर आते समय छेड़खानी व मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। उप निरीक्षक विष्णु प्रसाद ने आरोपित मुकेश कुमार को उसके घर से सुबह 10.30 बजे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

No comments