सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दाखिल किया नामांकन, जानें- क्या दावा किया?
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव देश का चुनाव है, ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश खुशहाली के रास्ते पर जाएगा। जो लोग लगातार नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं उनको यहां की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। नामांकन कक्ष में अखिलेश यादव के साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मौजूद थे।
अखिलेश ने नामांकन दाखिल करने से कुछ समय पूर्व ट्वीट कर लिखा, ये ‘नॉमिनेशन’ एक ‘मिशन’ है क्योंकि यूपी का ये चुनाव प्रदेश और देश की अगली सदी का इतिहास लिखेगा! आइए प्रोग्रेसिव सोच के साथ सकारात्मक राजनीति के इस आंदोलन में हिस्सा लें… नकारात्मक राजनीति को हराएं भी, हटाएं भी!! जय हिन्द!!!
नामांकन दाखिल करने के बाद अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूर्ण हुई… मिशन 22 की ओर बढ़ता एक और क़दम…बाइस में बाइसिकल!
नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूर्ण हुई… मिशन 22 की ओर बढ़ता एक और क़दम…बाइस में बाइसिकल! pic.twitter.com/EzcGn99xxC
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 31, 2022
No comments