Breaking Reports

भाजपा ने 3 और प्रत्याशियों की एक सूची जारी की,करहल से अखिलेश यादव के खिलाफ इन्हें दिया टिकट



लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को तीन प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। इसमें भाजपा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी नामांकन कर दिया है।

भाजपा ने इस सूची में करहल विधानसभा सीट से डॉ. एसपी सिंह बघेल, जसवन्तनगर से विवेक शाक्य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है। 

No comments