Breaking Reports

आजमगढ़ के देवेश चंद्र बने मिजोरम के डीजीपी



आजमगढ़ : जिले के निवासी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को मिजोरम प्रदेश का नया  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। डीजीपी बनाये जाने के बाद परिवार व जनपद के लोगों में हर्ष व्याप्त है।

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव मिजोरम के डीजीपी बनाए जाने के पूर्व दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त लाइसेंसिंग सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं ओएनजीसी (प्रति नियुक्ति पर) में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

देवेश चंद्र श्रीवास्तव जिले के डीएवी काॅलेज के छात्र रह चुके हैं। उसके बाद उन्होंने गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) से वर्ष 1991 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बेचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी। स्नातक करने के बाद देवेश चंद्र का चयन प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था।

No comments