भाजपा ने 85 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की, अदिति सिंह व असीम अरुण समेत दूसरे दल से आये उम्मीदवारों को मिला टिकट
लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार की शाम को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 85 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। अब तक बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने इस बार 85 में से 15 महिलाओं को टिकट दिया है। हाथरस समेत कई सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशियों के टिकट भी काटे हैं। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों को भी टिकट दिया गया है।
इस सूची में बीजेपी ने कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को रायबरेली सदर, पूर्व आईपीएस असीम अरुण को कन्नौज, बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को सादाबाद और हरिओम यादव को सिरसागंज, सपा छोड़कर बीजेपी में आये नितिन अग्रवाल को हरदोई से टिकट मिला है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/uayA98P6Ux
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 21, 2022
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं #आएगी_बीजेपी_ही pic.twitter.com/fOs39wlMv4
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 21, 2022
No comments