Breaking Reports

अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने पर अपर्णा यादव ने क्या दिया जवाब, जानिए




लखनऊ : भाजपा में शामिल हुईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने करहल से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है, पार्टी तय करेगी कि मुझे क्या करना है। अर्पणा यादव ने कहा कि वह फिलहाल जिस भूमिका में हैं वही बेहतर है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

शनिवार को एक निजी टीवी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने कहा है कि यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है, पार्टी तय करेगी कि मुझे क्या करना है। यदि पार्टी कहेगी तो मैं करहल सीट से भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, 'लखनऊ कैंट में लोगों की सेवा कर रही हूं। अगर पार्टी कहेगी तो अखिलेश भैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ूंगी। बता दें कि, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अखिलेश सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा ने इस सीट के लिए अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव और बीएसपी ने कुलदीप नारायण को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा में शामिल होने के बाद से अर्पणा ने पार्टी की तारीफों के पुल बांधना भी शुरू कर दिया है। अर्पणा का कहना है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलती है तो यह राज्य के विकास के लिए बेहतर होगा। भाजपा के जीतने पर गरीबों का उत्थान होगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। इसके अलावा ‘सबका साथ, ​सबका विकास, सबका विश्वास’ का नारा भी पूरा होगा।’

No comments