Breaking Reports

बसपा ने जारी की प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची, 2 उम्‍मीदवार बदले

 


लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्‍याशियों की एक और सूची जारी की है। बसपा की नई सूची में 12 उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीएसपी की ओर से जारी नई सूची में आगरा क्षेत्र की 2 विधानसभा सीटों के लिए पहले घोषित किए गए उम्‍मीदवारों को बदलना पड़ा है।

नई सूची में आगरा की  2 विधानसभा सीटों के लिए पूर्व में घोषित प्रत्‍याशियों को बदला गया है। बसपा ने आगरा (उत्‍तर) से पूर्व में मुरारी लाल गोयल को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया था। अब उनकी जगह शब्‍बीर अब्‍बास को उम्‍मीदवार बनाया गया है। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी ने एत्‍मादपुर सीट से सर्वेश बघेल को अपना प्रत्‍याशी बनाया था। नई लिस्‍ट में उनकी जगह राकेश बघेल को उम्‍मीदवार घोषित किया गया है।


बसपा ने 12 उम्‍मीदवारों के नाम 

1. जहीर मलिक- थाना भवन (शामली)

2. करतार सिंह भड़ाना- खतौली (मुज़फ्फरनगर)

3. मोहम्‍मद दिलशाद- मेरठ शहर (मेरठ)

4. अरुण कसाना- बागपत (बागपत)

5. अजीत कुमार पाल- साहिबाबाद (गाजियाबाद)

6. कृष्‍ण कुमार शुक्‍ला- गाजियाबाद (गाजियाबाद)

7. मदन चौहान- गढ़मुक्‍तेश्‍वर (हापुड़)

8. मोबिन कल्लू कुरैशी- बुलंदशहर (बुलंदशहर)

9. चारूकेन- खैर (अलीगढ़)

10. सतीश कुमार शर्मा- मथुरा (मथुरा)

11. रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल- एत्‍मादपुर (आगरा)

12. शब्‍बीर अब्‍बास- आगरा उत्‍तरी (आगरा)

No comments