Breaking Reports

बाइक सवार बदमाशों ने महिला को मारी गोली




आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को गोली दी और फरार हो गए। गोली महिला की कमर व हाथ में लगी। घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रीना (35) पत्नी डा. राहुल शनिवार सुबह घर से निकली थीं। उनके पति बाघडांढ़ गांव के पास सड़क पर चार पहिया वाहन लेकर इंतजार कर रहे थे। वह बाघडांढ़ गांव के पास सड़क पर पहुंची ही थीं कि बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। एक गोली उनके पेट में लगी है व दूसरी गोली बांह में लगी है। गोली लगने से महिला जमीन पर गिरकर पड़ी। घायल महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। सीओ सदर सौम्या सिंह व एसपी सिटी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जीयनपुर की तरफ भाग गए।  

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि महिला के पति ने कुछ दिन पहले कोई जमीन खरीदी थी। उसी के विवाद में उसकी पत्नी को गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है। एसपी सिटी ने दो टीमों का गठन किया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments