Breaking Reports

भाजपा ने आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, मुबारकपुर से इन्हें दिया टिकट



आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 9 प्रत्‍याशियों की एक और लिस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्‍ट में भाजपा ने जिले की मुबारकपुर विधानसभा सीट से भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इसी के साथ भाजपा ने जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

    भाजपा ने इस सूची में आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अरविंद जायसवाल को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। अरविंद जायसवाल सगड़ी विधानसभा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने सगड़ी में बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई विधायक वंदना सिंह को टिकट दिया है। भाजपा ने आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 

    बता दें कि भाजपा ने आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट से नीलम सोनकर, मेंहनगर सुरक्षित सीट से मंजू सरोज, सगड़ी से वंदना सिंह, निजामबाद से मनोज यादव, सदर से अखिलेश मिश्रा, गोपालपुर से सतेन्द्र राय, दीदारगंज पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा,तो वहीं अतरौलिया सीट से निषाद पार्टी से प्रशांत कुमार सिंह को प्रत्‍याशी घोषित किया है।

No comments